फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत से आए तीन जिलों के 175 श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में सूरत से 175 प्रवासी श्रमिक को लेकर सोमवार की देर रात ट्रेन मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर आई।
विज्ञापन

स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के पहुंचने पर अधिकारियों ने ताली बजाकर यात्रियों का स्वागत किया। आरपीएफ और जीआरपी के एक-एक जवान एक-एक बोगी पर खड़े थे। सबसे पहले ट्रेन के स्टेशन पर रूकने के बाद हर बोगी पर नंबर चस्पा किया गया और उसके आगे क्रम संख्या का स्टैंड लगाया गया। इसके बाद जिला वार यात्रियों को बोगी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उनकी जांच कर बसों से घर भेजवाया गया। इसमें मिर्जापुर के 55, भदोही के 76 व ललितपुर के 44 श्रमिक थे। जिले के 55 श्रमिकों को बस में बैठाकर प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वॉरंटीन सेंटर शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय कपसौर पड़री भेजा गया। भदोही और ललितपुर के श्रमिकों को बसों मे बैठाकर उनके जिलों में भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें