पड़री। थाना क्षेत्र के रामनगर सीकरी बिंद बस्ती में गैस पर खाना बनाते समय एक महिला की साड़ी में आग लगने से मौत हो गई। घटना के सम्बन्ध मे बताया गया कि सुशीला उम्र 28 वर्ष पत्नी कमलेश बिन्द घर मे रविवार को रात्रि 10 बजे गैस पर खाना पका रही थी तभी खाना पकाते समय ही अचानक गैस से साड़ी में आग लग गई जिससे वह जलने लगी। आग लगने पर शोर मचाना शुरू की घर के अगल बगल के लोग धुआं देखकर आग की लपट को बुझाने मे लगे। आग बुझाते समय ही रामश्रृंगार उम्र 35 वर्ष व शिवलाल उम्र 42 वर्ष पुत्र सुकरा चन्द दोनों लोग भी गम्भीर रूप से झुलस गये गम्भीर रूप से झुलसी सुशीला को आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक को कविता 4 वर्ष ,रानी 5 माह की पुत्री है।