मड़िहान। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में कक्षा छह व नौ के लिए प्रवेश परीक्षा गहमा गहमी के साथ बुधवार को संपन्न हुआ। प्रवेश पत्र न मिलने से 30 छात्राएं परीक्षा से वंचित हो गई। विद्यालय प्रशासन की हिटलर शाही रवैया से नाराज अभिभावकों ने विद्यालय के सामने जमकर हंगामा किया व सरकार विरोधी नारे लगाए। बवाल बढ़ने की आशंका पर पुलिस को बुलाना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह समझा बुझाकर छात्राओं को घर भेज दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में कक्षा छह व नौ के लिए 40 ,40 सीट के लिए पांच सौ 50 छात्राओं ने फार्म भरकर एडमिट कार्ड की इंतजार करती रही। 453 छात्राओं को प्रवेश पत्र दिये जाने के बाद काउंटर बंद कर दिया गया। यह देेख पीछे लाईन में लगी छात्राओं ने स्कूल प्रशासन से प्रवेश पत्र देने की गुहार लगाई। लेकिन कोलज प्रशासन नहीं माना। कर्मचारियों की यह हरकत देख छात्राएं नाराज हो गई और हंगामा करने लगी।