फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन कब्जा के विरोध में पीड़ित धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरगाह शरीफ स्टेशन रोड स्थित एक विवादित सम्पत्ति पर तहसीलदार द्वारा कब्जा दिलाये जाने की जानकारी होने पर गुरुवार को पीड़ित पक्ष के लोग धरने पर बैठ गए। हालांकि देर शाम तक अधिकारी नहीं पहुंचे जिससे धरना दे रहे लोग घर को वापस हुए। दरगाह शरीफ स्टेशन रोड़ पर गुरु प्रसाद पुत्र ओमप्रकाश निवासी ऐबकपुर व उनके पटटीदारों की पारिवारिक सम्पत्ति स्थित है जिसके बंटवारा का मुकदमा भी चल रहा है इसी दौरान एक पट्टीदार ने किसी अन्य व्यक्ति को अपने हक हिस्से की जमीन को बेच दिया है। गुरुवार की सुबह गुरु प्रसाद को सूत्रों से जानकारी मिली कि विवादित सम्पत्ति पर तहसीलदार चुनार कब्जा दिलाने के लिए आ रहे हैं। जानकारी होते ही वह अपने लोगों के साथ विवादित सम्पति पर धरने पर बैठे गये लेकिन देर शाम तक जब अधिकारी नहीं पहुंचे तो धरना समाप्त कर लोग घर वापस हुए। मामले में तहसीलदार चुनार ओमप्रकाश पांडेय से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी द्वारा मुझे मौके पर जाकर कब्जा दिलाये जाने का आदेश दिया गया है लेकिन पर्याप्त पुलिस बल न होने के कारण आज कब्जा दिलाये जाने की कार्यवाही नही की जा सकी। पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें