फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने किया बीआरसी केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने सोमवार को बीआरसी केंद्र मझवां व सीखड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अनुपस्थित पाए गए और नवनियुक्त अध्यापकों की सेवा पुस्तिका भी नहीं मिली। बीआरसी मझवां के निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि निर्देश के बावजूद बीआरसी केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा व बायोमीट्रिक मशीन अभी तक नहीं लगाया गया। बीआरसी केंद्र पर अध्यापकों का अवकाश रजिस्टर नहीं बनाया गया है और अभिलेख भी बेतरतीब रखे पाए गए। शौचालय भी गंदा पाया गया। निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के 22 दिसंबर से परिचालक बालेंद्र सिंह अनुपस्थित पाए गए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने निर्देशित किया कि तीन दिन के अंदर सभी कार्यों को दुरुस्त किया जाए। बीआरसी सीखड़ पर निरीक्षण के दौरान नवनियुक्त अध्यापकों की सेवा पुस्तिका भी नहीं पाई गई। पाया गया कि खंड शिक्षाधिकारी सीखड़ बिना किसी अनुमति के जनपद से बाहर है। खंड शिक्षाधिकारी सीखड़ का 24 दिसंबर का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्घ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें