मिर्जापुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के केंद्रीय कार्यकारिणी की ओर से गुरुवार को मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय के समक्ष 48 घंटे का अभियंताओं ने सामूहिक उपवास कार्यक्रम किया। विगत 15 सितंबर से चलाए जा रहे ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के क्रम में समस्याओं व मांगों का निराकरण नहीं किए जाने पर शाखा मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र के अवर व प्रोन्नत अभियंताओं ने उपवास के दौरान संगठन की तरफ से सात सूत्री मांग रखी। मांग किया गया कि अवर अभियंता प्रभारी की भ्रष्ट व वेनियम व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए तथा सभी विद्युत कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना जीपीएपु से आच्छादित किया जाए। कहा गया कि मांगें पूरी नहीं होने पर दो अक्तूबर को डिस्काम स्तर पर सामूहिक उपवास कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला ने किया तथा मुख्य अतिथि ट्रांस्को के प्रांतीय सचिव मुरलीधर रहे। ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित सामूहिक उपवास कार्यक्रम में संरक्षक एके सिंह, सुनील कुमार, संजीव भास्कर, विपिन पटेल, विजय यादव, राम बहादुर भारती, धर्मेंद्र कुमार, अक्षय कुमार यादव, विनोद कुमार सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहे।