मिर्जापुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सिटी विकास खंड के परवाराजधर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में अध्यापक व बच्चों के द्वारा पौधरोपण किया गया। तथा महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पूण्य तिथि मनाई। विद्यालय प्रबंधक घनश्याम ओझा व बच्चों ने कार्यक्रम की शुरुवात पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर अपने श्रद्घा सुमन अर्पित किए। बच्चों को संबोधित करते प्रबंधक ने महान वैज्ञानिक पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बताए हुए पथ पर चलकर देश की सेवा करना मानव धर्म का सबसे बड़ा राष्ट्र प्रेम है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र व छात्राओं समेत अध्यापकगण मौजूद रहे। इसी तरह खेल क्रांति अभियान व पर्यावरण् शुद्घिकरण अभियान के संस्थापक अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को गुरु व शिष्य के इस परंपरा को जीवंत रखने के लिए पौधरोपण के चलाए गए अभियान के 1123 वें दिन पचोखरा स्थित शांति निकेतन इंटर कालेज में पौधरोपण किया। इस अवसर पर रोशनी, खुशबू, बंदना, निशा, सरिता, पूनम व गुंजा आदि मौजूद रही।