कछवां । चुनार पुल के चालू होने के बाद अब लोगों में बरैनी भटौली घाट पर बन रहे पक्का पुल के चालू होने की आस जगी है। लोक निर्माण विभाग अगर तेजी से दोनों तरफ सड़क बनवाये तो अक्टूबर तक पुल चालू हो सकता है। पुल चालू न होने से क्षेत्रीय नागरिकों को जिला मुख्यालय जाने के लिए 45 किलोमीटर की दुरी तय करनी पडती है। स्थानीय लोगों लोगों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने जब सुध नहीं ली जिससे स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। पुल बन जाने से जिला मुख्यालय जाने के लिए 35 किलोमीटर कम हो जाता है जिससे लोगों की समय की बचत होती। भटौली घाट पर बन रहे पक्का पुल का काम 99 प्रतिशत पूरा हो गया है। पेंटिंग का काम बचा हुआ है। पुल 984 मीटर लंबा और 7.5 मीटर चौड़ा पुल बनाया जा रहा है। पुल की लागत 70 करोड़ 81 लाख रुपये थी। अभी तक 63 करोड़ रुपया खर्च हो चुका है। एक करोड़ पचास लाख के लगभग और खर्च हो सकता है काम पूरा होने में ।