म्यामार की चांसलर को दिल्ली एयरपोर्ट पर विदा करतीं अनुप्रिया पटेल
मिर्जापुर। म्यांमार की चांसलर और नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सांग सू की को भारत की ओर से जिले की सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुप्रिया पटेल को सू की की अगवानी से विदाई तक की जिम्मेदारी सौंपी थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।