फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहरौरा में बसपा, चुनार में कांग्रेस, कछवां में निर्दल का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की तीन नगरपालिकाओं और एक नगर पंचायत पर भाजपा, कांग्रेस, बसपा और निर्दल ने बाजी मार ली। चुनार में कांग्रेस प्रत्याशी मंसूर अहमद ने जीत दर्ज की तो अहरौरा में बसपा प्रत्याशी गुलाब मौर्य ने जीत दर्ज की है। कछवां में निर्दल प्रत्याशी डा. पीके यादव ने जीत दर्ज की है। चुनार नगर पालिका में कुल 21505 मत पड़े जिसमें 883 मतमत्र अवैध घोेषित कर दिए गए। 36 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। वैध मतों की संख्या 20622 रही। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी मंसूर अहमद 6535 मतों को प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। सपा के अशोक उर्फ संतोष यादव 4966 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे, भाजपा के विजय बहादुर सिंह 2974, बसपा के रमाशंकर पटेल 2283, निर्दल विजय वर्मा 3036, निर्दल सत्यवान 613, निर्दल नसरुद्दीन 98 व निर्दल अख्तर अली ने 81 मत प्राप्त किया।पिछले निकाय चुनाव में कुल 19550 मत पडे़े थे और कांग्रेस से विजयी हुए मंसूर अहमद की पत्नी हसीना बेगम ने 6510 मतों को प्राप्त कर चुनार नगर पालिका की कुर्सी पर कांग्रेस का परचम लहराया था। उधर कछवां में निर्दल पंधारी यादव ने 2983 मत पा कर जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के राजेश जायसवाल रहे। उन्हें 747 मत मिले। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी निजाम राइन को 494 मतों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के महेंन्द्र गुप्ता को 1055 वोट प्राप्त हुए। निर्दल प्रत्याशी अमिरुल्ला हाशमी ने भी 207 मतों पर कब्जा जमाया। अहरौरा में बहुजन समाज पार्टी के गुलाब मौर्या ने 4812 मत पा कर जीत दर्ज की। भाजपा के जय किशन जायसवाल को 3413 मत मिले। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कंदर्प आनंद को 2288 तथा समाजवादी पार्टी के सदानंद यादव को 1284 मत प्राप्त हुए । निर्दलीय उम्मीदवार उमाशंकर ने भी 1728 मत हासिल किए। आम आदमी पार्टी से सुशीला वर्मा 274 निर्दलीय बेबी विश्वकर्मा 17 तथा शकील 29 मतों पर ही सिमट कर रह गए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें