फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मझवां विकास खंड के विद्यालयों में 17 शिक्षक व अनुदेशक रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां विकास खंड के 90 विद्यालयों का बृहस्पतिवार को बीएसए के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारियाें ने निरीक्षण किया। इस दौरान 17 शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई।
विज्ञापन

बीएसए अनिल कुमार वर्मा व सभी खंड शिक्षाधिकारियों ने मझवां विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों का सुबह नौ बजे निरीक्षण किया। मौके पर कई शिक्षक टीम के सामने पहुंचे तो उनको उपस्थित मान लिया गया। हालांकि 17 शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र अनुपस्थित रहे। उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बीएसए ने निर्देश दिया कि शिक्षक समय से विद्यालय आएं और अध्यापन का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें