मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व जिला सेवा योजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगरहा में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 163 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में 10 कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सीखड़ सत्येंद्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण मेले का शुभारंभ किया गया। रोजगार मेले में कुल 458 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 163 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि काे स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी वितरित किया।