फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित व विज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों का ब्लॉक स्तरीय गणित और विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विकास खंड पहाड़ी के ब्लॉक संसाधन केंद्र पड़री पर आयोजित प्रतियोगिता में विकास खंड के 120 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निबंध लेखन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरहां छात्र वीरेंद्र प्रताप गौतम, चित्रकला में यही की छात्रा अंजली, तथा विज्ञान व गणित क्विज में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेदौली का छात्र निकेश कुमार प्रथम स्थान पर रहा। प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम पांच प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार एवं प्रत्येक प्रतिभागी विद्यालय के विज्ञान व गणित अध्यापको को खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सह संयोजक विजय श्रीवास्तव, गौरीशंकर, उमादत्त मिश्र, अखिलेश सिंह, बृजेंद्र नारायण सिंह, मिराज खान, माता प्रसाद सिंह, विवेक त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, राकेश सिंह, अभिषेक सिंह सहित कई अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें