मिर्जापुर। केबीपीजी और बिनानी कालेज में छात्र संघ चुनाव में नामांकन के चलते बुधवार को पूरा नगर जाम के जाझ में फंसा रहा। छात्र संघ के प्रत्याशियों ने वाहनों के लंबे काफिले के साथ नामांकन करने पहुंचे। जाम के चलते लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। घंटो तक मरीज से लेकर स्कूली छात्र एवं राहगीर जाम के जाम से जूझते रहे। दोपहर तीन बजे के बाद स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सास ली। केबीपीजी एवं जीडी बिनानी कालेज से छात्र का संघ का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी बुधवार की सुबह से ही नगर के विभिन स्थानों से अपना जुलूस निकालने के लिए वाहनों के काफिले जुटाने में लगे हुए थे। नगर में एक साथ हजारों वाहन पहुंचने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई। बिनानी चौराहे से कचहरी रोड पर दोपहर तक भीषण जाम की स्थित बनी रही। दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। वाहनों के काफिले के कारण एंबुलेंस, पुलिस के वाहन, यात्री, स्कूली बच्चे, अस्पताल जाने वाले मरीजों के वाहन देर तक जाम से नहीं निकल पाए। जाम इतना भीषण था कि मरीजों को अस्पताल पहुंचने में घंटों लग गए। इसी तरह शुक्लहा से रोडवेज, तहसील चौराहे से गिरधर का चौराहा, संगमोहाल से रोडवेज तक, भरूहना से आमघाट तक, तहसील चौराहे से सिविल लाइन तक, लालडिग्गी से इमामबाड़ा तक, लालडिग्गी से गणेशगंज तक, मुकेरीबाजार से पेहटी के चौरहा तक, जाम ही जाम रहा।