मिर्जापुर। यूनिसेफ की टीम भारत भ्रमण के दौरान विकास खंड मझवां का निरीक्षण आगामी तीन अक्टूबर को निरीक्षण करेगी। इसकी तैयारियों के मददेनर यूनिसेफ की ग्लोबल चीफ मिनिस्टर के भारत भ्रमण के पूर्व जनपद मिर्जापुर के विकास खंड मझवा की ग्राम पंचायत रामचंद्रपुर में निरीक्षण किया। टीम द्वारा पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर किए गए विशेष कार्यो का निरीक्षण करेगी। इस दौरान यूनिसेफ उत्तर प्रदेश लखनऊ की चीफ ने निर्धारित रूट एवं गीतांजलि कम्युनिकेशन ऑफिसर के माध्यम से रामचंद्रपुर में किए जा रहे कार्यों का स्थलीय सत्यापन निरीक्षण किया। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने जनपद में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत कराए जा रहे कार्यो की जानकारी विस्तार से दिया। इस दौरान स्टेट के डा. मनोज, स्टेट कंस्लटेंट सुशील कुमार पांडेय, मंडल के अजीत तिवारी, विकास एडीओ पंचायत रवि कांत ओझा आदि मौजूद रहे।