मिर्जापुर। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भरूहना स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ के जवानों और कार्यकर्ताओं को रक्षासूत्र बांधकर समरसता का पर्व रक्षा बंधन मनाया। राज्यसभा सदस्य राम सकल के आवास सुन्दरपुर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट कर रक्षासूत्र बांधा। इसके बाद नगर के अनगढ़ रोड़ स्थित अपना दल(एस) के जिला मीडिया सचिव आनन्द सिंह पटेेल के घर पहुंचकर रक्षासूत्र बांधा। साथ ही पटेल नगर मुहल्ले में पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान आनंद सिंह पटेल, अनुराग सिंह, हंसराज मौर्य, ग्रीनगुरू अनिल सिंह, परमार्थी रामभजन सिंह, उदय सिंह, शिवप्रसाद सिंह, अनिल सिंह आदि प्रमुख लोग रहे। इसके बाद अनुप्रिया ने कटरा बाजीराव स्थित व्यापारी नेता ज्ञानचन्द अग्रवाल के घर पहुंच कर रक्षासूत्र बांधा। इस दौरान अपना दल(एस) प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह पटेल, रमाकांत पटेल, उदय पटेल, अनिल कुमार सिंह, राजकुमार पटेल आदि प्रमुख लोग रहे।