मिर्जापुर। नाग पंचमी पर हिंदू जागरण मंच की ओर से विंध्याचल कंतित स्थित नाग कुंड पर महा आरती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महंत जूना अखाड़ा योगानंद गिरि व विशिष्ट अतिथि नगर विधायक पं रत्नाकर मिश्र मौजूद रहे। महा आरती के बाद लोकतंत्र सेनानी राकेश शुक्ला ने कहा कि नाग कुंड की स्थापना हमारे पूर्वज नागवंशी राजाओं ने किया था। जिलाध्यक्ष रोहित त्रिपाठी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कहा कि इस प्रशासन और पुरातत्व विभाग ने ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण का काम नहीं किया जिससे इस स्थान की पहचान खत्म होती जा रही है। उन्होंने धरोहर की रक्षा का संकल्प दुहराया। इस अवसर पर बाबा बालक नाथ, भूपति मिश्र, अंशुल मिश्र, बच्चा मिश्र, शरदचंद उपाध्याय, सोहनलाल श्रीमाली, प्रभाकर दुबे, संगमलाल, अमित दुबे, सोना दुबे, दिपेश पांडेय, शिखर गिरी, प्रिंस साहू, आकाश दुबे, अंकित पांडेय, सुशांत श्रीमाली, रामलाल निषाद व रामेश्वर त्रिपाठी मौजूद रहे।