फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों के बिना जीवन संभव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। तपस्थली सैनिक स्कूल नरायनपुर में चल रहे स्वतंत्रता सप्ताह के दूसरे दिन गुरुवार को वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। नोट बंदी देश के हित या अहित में शीर्षक बच्चों ने चर्चा की। स्वतंत्रता सप्ताह के पहले दिन बुधवार को विद्यालय परिसर में दो सौ पौधे रोपे गए। इस दौरान डायरेक्टर डा. अतुल तिवारी ने कहा कि बिना वृक्षों के पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में है। स्वस्थ जीवन का आधार वृक्ष है। पौधों के बिना धरती पर जीवन संभव नहीं है। स्वतंत्रता सप्ताह के तहत डिवेट जूनियर, चित्रकला प्रतियोगिता (स्वतंत्रता थीम), क्विज कांटेस्ट, इंटर हाउस कल्चरल प्रोग्राम 15 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के निर्णायक ममता भारती, सोनम तिवारी, गार्गी मिश्रा व संयोजक अमित कुमार रहे। इस अवसर पर डायरेक्टर अनुनय तिवारी, प्रधानाचार्य गार्गी मिश्रा, उर्मिला पांडेय, रमेश यादव, रेणु तिवारी, पुष्पा विश्वकर्मा, दीप माला, शिवप्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें