मिर्जापुर। राष्ट्रीय संगठन एआइवीइए के आह्नान पर गुरुवार को बैंकों के राष्ट्रीयकरण की कर्मचारियों ने 50 वीं वर्षगांठ मनाई। इलाहाबाद बैंक डंकीनगंज शाखा के सामने मनाए गए इस उत्सव में बैंक कर्मियों ने एजेंडे के साथ 50 गुब्बारे आकाश में उड़ाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेश पांडेय ने एजेंडे का संक्षिप्त विवरण देते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सुदृढ़ करने की मांग रखी। वहीं बैंकों के निजीकरण की प्रवृत्ति का विरोध भी किया। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं ने हर भारतीय नागरिक के जीवन को प्रभावित करते हुए देश के विकास में योगदान किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार बैंकिंग सुधार एवं एपीए के नाम पर बैंकों का निजीकरण और एकीकरण करने पर आमादा है। जिसका विरोध होगा। कार्यक्रम के अंत में शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक भूपेन्द्र जायसवाल ने बैंककर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर धनंजय राय, पंकज कुमार, मुन्ना, धनेश्वर तिवारी, शिवराज सिंह, महेंद्र कुमार, विष्णु कुमार केसरवानी, गिरजा शंकर सिंह, जगदीश प्रसाद उपाध्याय, राजीव रंजन, सुनील कुमार पांडेय, अवधेश कुमार राय, छाया देवी, घुटुर प्रसाद, राजेन्द्र कुमार, विजय कुमार, राजेश्वर, राहुल, शीला आदि बैंककर्मी मौजूद रहे।