ड्रमंडगंज। बरौंधा चौकी क्षेत्र ददरी केवटान गांव में गृह कलह से तंग आकर एक महिला ने मंगलवार की रात्रि में घर से सौ मीटर दूर आम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ददरी केवटान गांव निवासी परमानंद बिंद की पत्नी गीता देवी 32 वर्ष ने पति से कहासुनी के बाद रात्रि में घर से सौ मीटर पूरब स्थित आम के पेड़ में नायलान की रस्सी से फांसी लगा ली। काफी खोजबीन के बाद परिजन जब आम के पेड़ के पास पंहचे तो देखा फांसी के फंदे में लटकी पड़ी हुई हैं। जिसकी सूचना चौकी प्रभारी बरौंधा संजय कुमार यादव को दिया। मौके पर पंहचे चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका मध्यप्रदेश के मउगंज थाना क्षेत्र के बहुती गांव में है। मृतका के तीन बच्चों में एक लड़का दो लड़की है। सूचना पर मृतका के पिता भाई व बहन मौके पर पंहुच चुके थे।