फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में घूसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर, हलिया। स्थानीय विकास खंड के हथेड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह एक मकान के पास मगरमच्छ दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही उस मकान के आसपास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। गांव में मगरमच्छ की सूचना किसी ने मोबाइल जरिए कैमूर वन्यजीव अभयारण्य रेंज हलिया के क्षेत्रीय वनाधिकारी भाष्कर प्रसाद पांडेय को दी। सूचना पर रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से उसे बोरे में अपने कब्जे में ले लिया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को सुबह छह बजे हथेड़ा गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के घर के लोग सोकर उठे तो देखा कि एक मगरमच्छ उनके घर में घुसने की कोशिस कर रहा है। यह दृश्य देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग शोर मचाने लगे। घर के पास मगरमच्छ के पहुंचने की आवाज सुनते ही गांव के आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों का कहना है कि गनीमत थी कि मगरमच्छ के घर में घुसने से पहले ही लोगों को इसकी जानकारी हो गई नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो जाती । बाद में रेंजर हलिया की टीम ने मगरमच्छ को सकुशल टकिहा नदी में ले जाकर छोड़ दिया । रेंजर ने बताया कि समीप ही स्थित अदवा नदी से निकलकर मगरमच्छ हथेड़ा गांव में पहुंच गया होगा । उन्होंने अदवा नदी के आसपास के गांवों में निवास कर रहे ग्रामीणों को आगे भी सतर्क रहते हुए मगरमच्छ के दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना देने की हिदायत दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें