क्षेत्र के पट्टीकला के पास स्थित ओवरब्रिज के नीचे बुद्धवार की रात सड़क पार कर रहे युवक को वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही स्कार्पियो ने धक्का मार दिया । जिससे युवक हवा में उछल कर काफी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया । नगर के पट्टीकला निवासी ज्युत चौहान उम्र 38 वर्ष बुद्धवार की रात 9 बजे पेट्रोल पंप के पास बने ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रहा था कि तभी वाराणसी की ओर से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने उसे धक्का मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया पुलिस ने युवक सीएचसी लाया । दुर्घटना के बाद चालक स्कार्पियो लेकर वहां से भाग निकला ।