मिर्जापुर। जुमेरात पर टेढ़ीनीम वाकेबाड़ा फतेह खान में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के मुख्तलिफ इलाकों से आए तमाम रोजेदारों ने शिरकत करते हुए मिर्जापुर शहर के साथ ही मुल्क में अमन व चैन के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर हाजी शौकत, अली खान, बब्लूू, बुल्ला, आफताब अहमद, संजय मोदनवाल, अख्तर अली, अरशद खान, अब्दुल मोबीन, लकी यादव, सनी मैनी, मो. जावेद, हाजी वारसी आदि मौजूद रहे।