फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की सिंचाई समस्या का हो निदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक के ग्रामीणों ने दुर्गेश पटेल के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। जिसमें कहा कि सैकड़ों राजस्व गांव को सिंचित करने वाले लोअर खजुरी बांध आज घोटाले और जांच के फेर में फंसा हुआ है। जिससे किसानों का काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोअर खजुरी बांध से लगातार हो रहे जल रिसाव को उच्च तकनीक से बंद करवाया जाए। मोतीलाल सिंह ने कहा कि लोअर खजुरी से कोटवा होते हुए धर्मदेवा तक जाने वाली नहर सिंचाई के वक्त बार बार टूट जाती है, जिससे किसानों की सिंचाई प्रभावित होती है। किसान सूरजबली, उमेश सिंह, धनश्याम सिंह, राम प्यारे सिंह, जितेंद्र सिंह, राजबली, अंतिम पटेल, महेश, महेंद्र प्रताप सिंह, अवधेश सिंह ने किसानों की सिंचाई समस्या के निदान के लिए 12 किमी लंबी नहर को पक्की करवाने की मांग की। कहा कि किसानों की समस्या का निदान नही होने पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालो में विपिन पटेल, अशीष कुमार पटेल, सर्वेश कुमार सिंह, गुलाब सिंह, संजय, चंदन यादव, अमित प्रताप सिंह, मिंटू सिंह, अंशुमान, राज कुमार सिंह, गुजरात सिंह, अमित सिंह, चंदन दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें