फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर धरना देते कर्मचारी
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आवाहन पर शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र सीएमओ को सौंपा। प्रांतीय संघ द्वारा कहा गया कि समय-समय पर अपनी मांगों के बारे में शासन को अवगत कराया गया, लेकिन शासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते उनकी मांगे पूरी नहीं हो पा रही हैं। अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि स्थानांतरण के विपरीत विकलांग गंभीर रोगी स्थानातरण से दूर रखा जाए। प्रदेश के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक एक कनिष्ठ सहायक पद सृजित किया जाए समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की गई। इस दौरान विनोद कुमार यादव, राजू गुप्ता, समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें