जिगना। क्षेत्र के बिरोही गांव स्थित बीरभद्र मंदिर प्रांगण में बीरभद्र सेवा समिति विरोही की ओर से आयोजित नौ दिवसीय राम कथा के छठें दिन शुक्रवार को बाल व्यास आराधना ने राम और सीता विवाह की कथा सुनाई। कहा कि कन्या पुत्र से अधिक महत्वपूर्ण हैं। कन्या पिता का ख्याल पुत्र से अधिक रखती हैं। लड़कियां दो कुलों का नाम रोशन करती हैं। कथा का रसपान करने नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, कमलेश दुबे, इंद्रबहादुर, आनंद सिंह, उमेश सिंह मौजूद रहे।