फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा से होता है कर्तव्यों का बोध

विज्ञापन
विज्ञापन
छानबे क्षेत्र के जोपा गंगा घाट पर चल रहे संगीतमय श्री मद् भागवत कथा में श्री धाम वृंदावन से पधारे ब्रजरज महाराज ने कहा कि भगवत कथा सुनने से लोगों को अपने कर्तव्यों का बोध होता है ।बडे़ भाग्य से कथा सुनने का अवसर मिलता है और वह भी जब ईश्वर की कृपा होती है ।गंगा तट पर कथा सुनने से अधिक पुण्य प्राप्त होता है । महराज ने कहा कि ईश्वर ने तीन बड़ी कृपा की है जिसमें पहला मानव तन मिलना, मानव तन के बाद आत्म कल्याण की भावना और तीसरी कृपा आत्म कल्याण का भाव लेकर कथा का श्रवण करना शामिल है।मनुष्य को कथा को आत्मसात करना चाहिए तभी कथा सुनने का पुण्य मिलता है । इस मौके पर मुख्य यजमान शिवधारी यादव, प्रधान प्रतिनिधि गोवर्धन सिंह, मानेन्द्र यादव, रमापति यादव सहित काफी लोग कथा सुनने पहुंचे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें