क्षेत्र के गोगांव गंगा नदी में रात के समय अवैध ढंग से बालू खनन शुरू होने की सूचना पर बुधवार की रात प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने दलबल के साथ छापेमारी की, तो खननकर्ता तो भाग निकले लेकिन रास्ते में खाली ट्रैक्टर खड़े मिले ।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गोगांव मे स्टाक के बालू बेचने का परमिट 15 दिसंबर तक का है। रात में सूचना मिली कि खदान से बालू लद रहा है। मौके पर कोई नहीं मिला, लेकिन खनन हो रहा था । उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर खनिज विभाग पर आरोप मढा है क्योंकि थोड़ी ही दूर खनिज विभाग की जांच चौकी बनायी गई है ।