मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को भरुहना स्थित संसदीय जन संपर्क कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर आम जनता की समस्याओं को सुना। जनता दरबार कार्यक्रम में जिले भर से आई आम जनता की समस्याओं को सुनने के बाद मंत्री ने उनके निस्तारण कराने का भी आश्वासन दिया। जनता दरबार में अधिकतर समस्याएं बिजली आपूर्ति, पेयजल, क्षतिग्रस्त सड़कें, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री राहत कोष एवं विद्युतीकरण को लेकर रही। जनता दरबार कार्यक्रम में महुवारी कला दुबरा पहाड़ी के संदीप सिंह सहित गांगपुर चुनार के निवासियों सहित प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष सुचिता तिवारी सहित कई अन्य लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा। कार्यकम के दौरान रमाशंकर सिंह पटेल, शिव प्रकाश विश्वकर्मा, हरिशंकर सिंह, अशोक तिवारी, रमाकांत पटेल, घनश्याम पटेल, सत्य नारायन सिंह, त्रिलोक सिंह, डा. एसपी सिंह, लाल बहादुर पटेल, जवाहर सिंह, संजय उपाध्याय, राधेश्याम पटेल, दिनेश्वर सिंह, अभिषेक सिंह, उमाकांत यादव आदि उपस्थित रहे।