फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मेजा बांध से छोड़ा गया 16 हजार क्यूसेक पानी, आठ फाटक खोले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। भारी बारिश के कारण मेजा बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार को जलस्तर नियंत्रित करने के लिए सिंचाई विभाग ने बांध के आठ फाटक खोलकर 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिशासी अभियंता रामशंकर राजपूत ने बताया कि बांध की धारण क्षमता और जल की मात्रा को देखते हुए फाटक खोलने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि जलाशयों में जलभराव की निर्धारित सीमा तय है। उसी के अनुसार पानी छोड़ा जा रहा है। इधर, पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीण सावधान है। सिंचाई विभाग की टीमें बांध की निगरानी कर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें