फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डीसीएम पर लदे 16 गोवंश जब्त, अंधेरे में तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। रीवां-मिर्जापुर एनएच स्थित ड्रमंडगंज घाटी के ऊपर ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से शुक्रवार तड़के पुलिस ने डीसीएम पर लदे 16 गोवंशों को जब्त किया। पुलिस की घेराबंदी देख पशु तस्कर डीसीएम को छोड़कर भाग गए। ड्रमंडगंज पुलिस को सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से एक वाहन पर कुछ गोवंशों को लादकर ड्रमंडगंज जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज और उपनिरीक्षक भरत राय फोर्स के साथ ब्रह्म बाबा मंदिर के पास गोवंश लदे ट्रक का इंतजार करने लगे। तब तक मंदिर के पास पुलिस को देख पशु तस्कर कुछ दूर पहले ही गोवंश लदे वाहन को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आगे जाकर खड़ी डीसीएम ट्रक की जांच की तो उसमें गोवंश मिले। पुलिस ने सभी गोवंशों को महोगढ़ी स्थित पशु आश्रय केंद्र पर भेजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें