फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घराती और बराती भिड़े, ग्राम प्रधान सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के भीटी गांव से रविवार को सोनभद्र जिले में गई बरात में मामूली सी बात को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए। मारपीट में बीच-बचाव को लेकर भीटी ग्राम प्रधान शिव शंकर सहित पांच बाराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई। भीटी गांव निवासी हरिदास के बेटे की बाराज सोनभद्र के राबर्टसगंज थाना क्षेत्र के डाभा गांव में गई थी। बारातियों का स्वागत सत्कार हुआ फिर द्वारपूजा की र्रश्म निभाई जा रही थी। इसी दौरान डीजे पर डांस को लेकर घराती-बराती आपस में भिड़ गए। पहले तो कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया लेकिन कुछ देर बाद दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें बराती ग्राम प्रधान 30 वर्षीय शिव शंकर, 28 वर्षीय संदीप कुमार सोनकर, 29 ओमप्रकाश, 35 वर्षीय अशोक कुमार भारती, 22 वर्षीय विकास, 22 वर्षीय मनोज निवासी भीटी थाना मड़िहान घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल एवं कुछ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया गया। पीआरवी पुलिस के पहुंचने पर सभी घराती फरार हो गए। पुलिस की मौजूदगी में विवाह सम्पन्न करा कर सोमवार सुबह ही विदाई कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें