फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैक्टिकल परीक्षा देने गया छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़। चौकी क्षेत्र कृषक महाविद्यालय में स्थित भारतीय आईटीआई में प्रैक्टीकल परीक्षा देने गया छात्र गुरुवार से ही लापता है। परिजनों ने परिचितों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद शुक्रवार को थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। अहरौरा थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासी राजेश्वर सिंह का 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार सिंह 30 मई को घर से राजगढ़ चौकी क्षेत्र के ददरा स्थित कृषक महाविद्यालय में आईटीआई प्रैक्टीकल परीक्षा देने के लिए गया था। परीक्षा समाप्त होने पर जब अमित की मां ने मोबाइल से संपर्क साधा तो उसने कहा कि हम घर आ रहे हैं। दोपहर तक घर न पहुंचने पर दुबारा फोन लगाया गया, पर उसने फोन रिसीव नहीं किया। परिजनों ने खोजबीन की पर उसका पता नहीं चल सका। चचेरे भाई धनंजय सिंह ने शुक्रवार को मड़िहान थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर पड़ताल की जा रही है। उसका लोकेशन लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें