फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जून तक अपलोड करें शौचालयों की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना केंद्र में मंगलवार की शाम पंचायती राज विभाग के निदेशक व प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से शौचालयों की समीक्षा की। निदेशक आकाश दीप ने कहा कि जितने भी शौचालय आवंटित किए गए हैं। सभी का निर्माण पूरा कराकर उनकी फोटो 15 जून तक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं की भी समीक्षा की और ताजा स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर डीएम अनुराग पटेल, डीपीआरओ अरविंद कुमार, डीसी विनोद कुमार श्रीवास्तव व अन्य थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें