कैलहट। चुनार कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर रेलवे गेट के पास शुक्रवार की दोपहर ट्रेन से कटकर एक छात्रा की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने छात्रा के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया। क्षेत्र के नुआंव गांव निवासी राम नरायन की 20 वर्षीय पुत्री वर्षा रामललित महाविद्यालय कैलहट में बीएससी एजी के प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह शुक्रवार की सुबह घर पर जमुई बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। दोपहर एक बजे घर पर सूचना मिली कि उसकी पुरुषोत्तमपुर रेलवे गेट के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।