फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 साल बाद लगातार दूसरी सांसद बनी अनुप्रिया पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
35 साल बाद लगातार दूसरी सांसद बनी अनुप्रिया पटेल
मिर्जापुर। अनुप्रिया पटेल जिले से लगातार दूसरी बार सांसद बनने वाली पहली महिला है। मिर्जापुर में 35 साल बाद लगातार दूसरी बार कोई सांसद बना है। वैसे जिले से दो बार तो कई सांसद रहे। इसमें अजीज इमाम, उमाकांत मिश्र, फूलन देवी, वीरेंद्र सिंह मस्त है, पर लगातार दो बार सांसद सिर्फ दो लोगों को बनने का मौका मिला। 1980 में अजीज इमाम सांसद चुने गए। छह माह बाद उनकी मौत हो गई। उसके बाद उप चुनाव हुआ। उप चुनाव में उमाकांत मिश्र सांसद चुने गए। इसके बाद 1984 में दोबारा हुए चुनाव में उमाकांत मिश्र सांसद चुने गए। इसके बाद कोई भी सांसद लगातार नहीं चुना गया। अनुप्रिया पटेल 2014 में सांसद बनने के बाद 35 साल बाद 2019 के चुनाव में लगातार दूसरी बार सांसद चुनी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें