मिर्जापुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए आनलाइन ठगी मामले में पुलिस की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए एक लाख 55 हजार रुपये चार पीड़ितों के खाते में वापस कराया। चील्ह थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि रामपुर निवासी विरेंद्र ने नौ दिसंबर को थाने पर आकर सूचना दी। बताया कि एक व्यक्ति ने फोन पर रिश्तेदार बनकर मदद मांगी। उसने खाते से 24000 रुपये डाल दिए। बाद में उसे पता चलता है कि उसके साथ ठगी हो गई। साइबर टीम ने जांच कर 15 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि अनंतरामपट्टी निवासी सुनील ने 10 सितंबर को तहरीर देकर बताया कि ऑनलाइन भुगतान के दौरान गलत यूपीआई आईडी पर 10 हजार रुपये स्थानांतरित हो गई। साइबर टीम ने जांच कर रुपये खाते में वापस कराए। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि आर्यकन्या रोड़ वासलीगंज अश्वनी कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि एक अनजान व्यक्ति द्वारा ईंट देने को कहा और यूपीआई से 70 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया। बाद में पता चला कि वह ठग था। साइबर सेल टीम ने जांच कर 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए। दूसरी घटना में रमईपट्टी निवासी कौशलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट कर चेक के माध्यम से 80 हजार रुपये ले लिए गए। साइबर टीम ने जांच कर पीड़ित के खाते में 80 हजार रुपये वापस कराए।