फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में मिला 154 को रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बथुआ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें 154 युवाओं को रोजगार मिला।
विज्ञापन

व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले में श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड, अलवर, राजस्थान और समृद्धि इंडस्ट्रियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा प्लेसमेंट सर्विस व एस्कॉर्ट कुबोटा इंडिया लिमिटेड जैसी कंपनियों ने भिन्न भिन्न ट्रेडों से संबंधित आईटीआई पास अभ्यर्थियों के चयन के लिए प्रतिभाग किया था। इस मेला में कुल 339 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें से 154 चयनित हुए। इस मेला में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय से प्रशांत श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार, हरेंद्र, जेके सिंह, अनिल कुमार वर्मा, राकेश कुमार ,अनुदेशक अनिल विक्रम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें