फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कसेरुआ मठ की 1517 बीघे जमीन कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के कसेरुआ गांव स्थित मठ की 1500 बीघे जमीन कुर्क कर दी गई। मुंतजिमकार (प्रबंधक) की दावेदारी को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस की रिपोर्ट पर उप जिला मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के अनुसार कसेरुआ गांव में श्रीमूर्ति श्रीठाकुर मदनमोहन के नाम से 1517 बीघे जमीन है। देखभाल के लिए मुंतजिमकार महंत नरायनदास चेला महंत केशवदास का भी नाम खतौनी में दर्ज हो गया था। करोड़ों रुपये की जायदाद को लेकर मठ में विवाद बढ़ता जा रहा था। खेती करने के लिए लोग आमने-सामने हो जा रहे थे। वसीयतनामा के आधार पर कुछ लोगों का नाम भी खतौनी में दर्ज हो गया था। विरोध के चलते नाम निरस्त करना पड़ा। उप जिला मजिस्ट्रेट युगान्तर त्रिपाठी ने बताया कि मठ की जमीन को लेकर लगातार बढ़ रहे विवाद को देखते हुए पुलिस की रिपोर्ट पर वाद निस्तारण होने तक जमीन कुर्क करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें