फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की टीम ने छापेमारी कर पटिया किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


विंध्याचल। थाना विंध्याचल के तहत महुआरी कला में लंबे समय से हो रहे अवैध खनन की जानकारी होने पर एसडीएम सदर आशुतोष कुमार दूबे एवं नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान पाया कि महुआरी कला में करीब आधा दर्जन जगहों पर बिना लीज के खनन किया जा रहा था। टीम के पहुंचने पर काम कर रहे मजदूर फरार हो गए। मौके पर अवैध रूप से निकाला गया पटिया बरामद हुआ। टीम ने हो रहे अवैध खनन की जांच कर पूरी रिपोर्ट खान अधिकारी को भेजने की बात कही। विंध्याचल थाने से करीब 12 किलोमीटर दूर महुआरी कला पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है जहां पर आए दिन अवैध खनन की सूचना मिलती रहती है। बावजूद इसके खनन माफिया प्रशासन को चकमा देकर बेखौफ होकर धड़ल्ले से अवैध खनन का कार्य करा रहे हैं। रविवार को छापेमारी की टीम में मुख्य रूप से एसडीएम सदर ,नायब तहसीलदार, विंध्याचल थानाध्यक्ष, कछवां थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।






एसडीएम की टीम ने छापेमारी कर पटिया किया बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें