फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसौली ने 13 प्वाइंट से जीता कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। ब्लाक जमालपुर के ग्राम पंचायत हसौली में जय बजरंगबली स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान मे दो द्विवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सपा नेता रवि प्रकाश त्रीपाठी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फीता काटकर किया। अध्यक्षता अभिनय द्विवेदी ने किया। उद्धाटन मैच हसौली व शेरवां के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच में 13 प्वाइंट से हसौली ने जीत दर्ज किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रवि प्रकाश त्रीपाठी ने कहा की इस खेल मे हिस्सा लेने से व्यक्ति मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनता है, युवाओं को स्वस्थ रहने को विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए, जिससे युवा को खेल में भी अपना कैरियर बन सकें। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका पारस नाथ पांडेय व केशव सिंह ने निभाई। इस दौरान कबड्डी स्पर्धा के आयोजक अभिनव द्विवेदी, शीतला प्रसाद द्विवेदी, सचिव राकेश दूबे, कोषाध्यक्ष श्याम संदर, नरेंद्र नाथ दूबे, अनामय द्विवेदी, जय प्रकाश, ओम प्रकाश दूबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें