फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीज वाहन के लिए देना पड़ेगा पांच सौ रुपये प्रतिदिन जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। पुलिस अधीक्षक शालिनी के निर्देश पर मड़िहान पुलिस ने संभागीय परिवहन विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि एक माह में पुराने बहनों को रिलीज न कराया गया तो पांच सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त जुर्माना देना पड़ेगा। जिससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा है। मड़िहान इंस्पेक्टर विजयशंकर सिंह पटेल ने बताया कि 2005 से 2016 के बीच परिवहन विभाग द्वारा सीज किए 22 वाहन आज तक रिलीज नहीं हुए। थाना परिसर में वाहन खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। वाहनों के क्षरण से प्रदूषण फैलने की भी आशंका है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि 27 अक्तूबर को संभागीय परिवहन अधिकारी के नाम से सीज वाहनों को रिलीज कराने के लिए चिट्ठी भेजी गई है। अवगत कराया गया है कि एक माह के अंदर सीज वाहन रिलीज नहीं कराया गया तो पुलिस विभाग द्वारा पांच सौ रुपये प्रतिदिन जुर्माना किया जा सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें