बढुआ गोदाम बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के गोठवा गांव में शुक्रवार की शाम चार बजे के करीब खाना बनाते समय एक महिला आग की चपेट में आने से झुलसी महिला की मौत हो गई। मृत महिला रीना (24) पत्नी मुकेश बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के गोठा गांव की निवासी थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि रीना शुक्रवार की शाम स्टोव पर चाय बना रही थी। तभी अचानक स्टोव फटने से रीना आग की चपेट में आ गई और उसके कपडों में आग पकड़ लिया। परिवार के सदस्यों ने जब तक आग बुझाई तब तक रीना गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में परिजनों उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।