मिर्जापुर। नगर के भरुहना स्थित घनश्याम बिनानी एकेडमी आफ मैनेजमेंट साइंसेज में शुक्रवार को एड मेकिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में वीडियो ऐड मेकिंग में प्रतिभाग किए 10 टीमों में से छह टीमों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में तीन विजेता टीक का चयन प्रत्यक्ष ऐड मेकिंग द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में नंदिनी मिश्रा, मधुर पुरवार व बिंदू शंकर रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक व व्यवसायिक विषयों पर तैयार विज्ञापन जन जागरण का कार्य किया। संस्थान की निदेशिका प्रो. डा. जीशान अमीर तथा निर्णायक मंडल द्वारा छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भुवनेश्वर नाथ सिंह व निधि शुक्ला रहीं तथा संचालन सत्यम श्राफ व ऐश्वर्य गुप्ता ने की। इस दौरान संस्थान के सभी शिक्षक, कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।