चुनार। नवयुवक अधिवक्ता समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए शीतला प्रसाद सिंह, गजेंद्र नारायण सिंह, जंग बहादुर सिंह व मुन्नू प्रसाद गुप्ता ने नामांकन किया। इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु रामप्रकाश सिंह, पतिराम सिंह, महामंत्री पद हेतु निखिल कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमरनाथ यादव, संजय यादव व जयंत कुमार दास, संयुक्त मंत्री पद पर राजेश कुमार, वी गोपाल रेड्डी, रामसकल यादव कोषाध्यक्ष पद हेतु महादेव मिश्रा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हेतु रामसेवक सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, राज्यपाल यादव, राकेश कुमार सिंह, नागेश्वर प्रताप सिंह, शिवकुमार यादव कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हेतु उमेश कुमार सिंह, रामआसरे सिंह, आलोक सिंह, विजेन्द्र, अशोक कुमार सिंह, रतन कुमार सिंह ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक होगी।