फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते आठ गाड़िया आपस में टकराई, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव जीटीरोड पर गुरुवार की सुबह पांच बजे एक के बाद एक आठ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। घायलों को अन्य लोगों की मदद से कुछ कछवां सीएचसी और कुछ औराई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गुरुवार की भोर में इलाहाबाद से कई वाहन वाराणसी की ओर जा रहे थे। इसमें रोडवेज की एक बस, ट्रक समेत अन्य वाहन शामिल रहे। आगे आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे कतार में चल रही गाड़ियां एक के बाद एक करके टकरा गई। हादसे में आठ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची कछवां और औराई थाने की पुलिस ने करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें