मिर्जापुर। अपना दल के कृष्णा पटेल गुट की बैठक रामबाग स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को हुुई। जिसमें कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में जनमानस को अपना दल से जोड़ें। जिससे पार्टी को मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि कारवां और सक्रिय सदस्यता में तेजी लाई जाए। डा. सोने लाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर 17 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 31 अक्तूबर को प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर झांकी निकाली जाएगी। पटेहरा में राधा रमण सिंह, राजगढ़ में पंकज पटेल, जमालपुर में रामअधीन, नरायनपुर में रामचरन सिंह, सीखड़ में संतराम पटेल, मझवां में लालमूरत, कोन में रमाकांत, सीटी में किशन गुप्ता,पहाड़ी में अमरेश चंद्र, लालगंज में महेंद्र गोंड, हलिया में डा. सहदेव पाल, छानबे में मंगला पटेल को कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रभारी बनाया गया है। बैठक में हामिद अली अंसारी, डा.सहदेव पाल, संतोष राजपूत, राधारमण, अमरेशचंद्र दूबे, महेंद्र गौड़, पंकज सिंह, शिव कुमार, किशन गुप्ता आदि मौजूद रहे।