मिर्जापुर। जिला फुटबाल संघ तथा खेल विभाग के तत्वावधान में पीएसी के मैदान पर खेल दिवस के अवसर पर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुुकाबला डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल एवं पैनम स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। टाईब्रेकर में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने 5-4 से मैच जीत लिया। सीनियर वर्ग में चुनार की बसारतपुर स्पोर्टिंग क्लब व यंग स्पोर्टिंग क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया। मैच के 20 वें मिनट में चुनार की ओर से राजाबाबू ने इकलौता गोल दाग कर अपनी टीम को फाइनल में जीत दिलाई। टीम में खेल रहे पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी का खेल आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने कोई गोल तो नहीं किया लेकिन गोल के कई अवसर जरूर बनाये।