फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 22 स्कूलों के 150 बच्चे श्रीराम के विभिन्न रूपों में सजे

विज्ञापन
रामोत्सव मे श्रीराम का बालरुप  का वेश बनाए बच्चे, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। संस्कार भारती और रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रामोत्सव 2025 का आयोजन लाल डिग्गी स्थित एक लॉज में किया गया। विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों ने इसमें प्रतिभाग किया। राजकुमार राम, वनवासी राम के रूप में मंच पर बच्चे उपस्थित हुए।रामोत्सव में 22 विद्यालयों के 150 बच्चों ने राम के बाल व वनवासी रूप में सज धजकर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम तीन वर्गों में हुआ। प्रथम वर्ग में छोटे बच्चे राजकुमार राम बने थे, दूसरे वर्ग में वनवासी राम और तीसरा वर्ग बालिकाओं के लिए था। इसमें उन्होंने समूह में गरबा किया। आकर्षक नृत्य ने सभी का मन मोहित कर लिया। भगवान श्रीराम के बाल स्वरूपों की सामूहिक रूप से महाआरती की गई। विजेता बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया तथा निर्णायकों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। संचालन प्रिया जैन व शिवराम शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली रहे। संस्कार भारती के काशी प्रांत अध्यक्ष गणेश प्रसाद अवस्थी, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव के अध्यक्ष संदीप जैन, सचिव आशीष मेहरोत्रा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन में कृष्णमोहन गोस्वामी, आशुतोष सोनी, शंकर सोनी, शंकर राय, रेखा गोंड, सोमेश्वरपति त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें