फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पंचायत उपचुनाव में 15 लोगों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के खाली पड़े पदों के लिए सोमवार को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन पत्र जमा किए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान पद के लिए 15, बीडीसी सदस्य के लिए चार तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 27 लोगों ने नामांकन किया। कई ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

पड़री के लोकापुर के वार्ड संख्या 12 तथा टोंगा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 2 में खाली पदों के लिए दो लोगों ने नामांकन किया। टोंगा वार्ड संख्या 2 से राजकुमार, लोकापुर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 12 से अशोक कुमार ने नामांकन दाखिल किया। उधर, सीखड़ ब्लॉक में बीडीसी सदस्य के खाली अनारक्षित पद के लिए प्रमिला ने पर्चा दाखिल किया। छानबे ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिरौरा, चेहरा व काशीसरपती मेें रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विरौरा की रीता बिंद, काशीसरपती से जगदीश प्रसाद निषाद तथा चेहरा में रामबाबू यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि तीनों स्थानों पर निर्विरोध निर्वाचन संभव है। उधर मझवां ब्लाॅक के व्यासपुर ग्राम पंचायत के प्रधान के खाली पद के लिए सोमवार को तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में विंदो कुमार, दिलीप कुमार, शैलेंद्र कुमार शामिल हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। छह अगस्त को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें